Showing posts with label संविधान. Show all posts
Showing posts with label संविधान. Show all posts

Tuesday, April 29, 2014

भारतीय संविधान

संघीय कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित हैं?— राष्ट्रपति
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी विवाद कौन सुलझाता हैं?— सर्वोच्च न्यायालय
राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है?— संसद और राज्य विधान सभाओं के सदस्य
भारत का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?— राष्ट्रपति
संसद की स्वीकृति के पश्चात राष्ट्रपति शासन कितने दिन प्रभावी रहता हैं?— छ: माह
‘सार्वजनिक धन’ का संरक्षक किसे कहा जाता है?— नियंत्रक-महालेखा परीक्षक को
किस राज्य की विधान सभा का कार्यकाल 6 वर्ष है?— जम्मू-कश्मीर
सर्वप्रथम पंचायती राजव्यवस्था को किस राज्य में लागू किया गया?— राजस्थान ( नागौर, 2 अक्टूबर, 1959को )

भारत में कितने राज्य व केन्द्रशसित प्रदेश हैं?— 28 राज्य व 7 केन्द्रशासित प्रदेश
जनहित याचिका किस न्यायालय में दायर की जा सकती है?— उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में
भारत में मताधिकार के लिए कितनी आयु सीमा निर्धारित की गई हैं?— 18 वर्ष
भारतीय संघ की राजभाषा क्या है?— हिन्दी
भारतीय संविधान का निर्माण एक संविधान सभा द्वारा कितने दिन में किया गया था?— 2 वर्ष, 11 महीने व 18 दिन में
सर्वप्रथम संविधान सभा की बैठक कब हुई?— 9 दिसम्बर, 1946 को
संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था?— डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को

 प्रारूप समिति ( संविधान ) का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?— डॉ. भीमराव अम्बेडकर को
 भारतीय संविधान को कब अंगीकार किया गया?— 26 नवम्बर, 1949 को
भारत का संविधान भारत को किस रूप में वर्णित करता है?— राज्यों के संघ के रूप में
भारतीय संविधान के अनुसार ‘राजनीतिक शक्ति’ का आधार क्या है?— भारत की जनता
भारत का संविधान भारत के लिए किस प्रकार की सरकार की व्यवस्था करता है?— संसदीय. भारतीय गणराज्य का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है?— राष्ट्रपति. संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों की रक्षा कौन करता है?— सर्वोच्च न्यायालय
‘मिनी कंस्टीटयूशन’ किसे कहा जाता हैं?— 42 वें संविधान संशोधन को
संविधान का रक्षक किसे बनाया गया हैं?— उच्चतम न्यायालय को
संविधान की आत्मा किसे कहा गया है?— प्रस्तावना को
भाषा के आधार पर पहला कौन-सा राज्य गठित किया गया?— आन्ध्रप्रदेश
दादरा और नगर हवेली भारत में शामिल करने से पूर्व किसके उपनिवेश थे?— पुर्तगाल
विदेशी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की आवश्यक शर्त क्या हैं?— दस वर्ष तक भारत में निवास
. भारत में किस राज्य के लोंगों को दोहरी नागरिकता प्राप्त हैं?— जम्मू-कश्मीर
. मौलिक अधिकार कितने हैं?— 6
. संविधान में कितने मूल कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है?— 11.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...